रायपुर। पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि धान खरीदी को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार अब अमानवीयता की हद लांघ रही है। शर्मा ने कहा कि शादियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में धान खरीदी बंद है और आधे दाम पर किसानों को धान बेचना पड़ रहा है, अपनी बिटिया का हाथ पीले करने के लिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्भाग्यजनक स्थिति किसानों की कभी नहीं रही। जब विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में 2500 सौ रुपए में एक-एक दाना धान खरीदने की घोषणा की थी। अब वक्त आया है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिखावे के लिए गैर तार्किक बात करके भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अपना धान बिचौलियों के बेचने को विवश हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री बघेल धान खरीदी शुरू नहीं कर रहे जिससे संशय की स्थिति बनी हुई है। अवैध परिवहन करते हर दिन हजारों क्विंटल धान जब्त किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति है। शादी ब्याह जैसे कार्यों के लिए किसान अपना बिचौलियों के हाथों शोषित हो रहे हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि सबसे शर्मनाक है भाजपा पर ऐसे तत्वों द्वारा सवाल उठाना जो समूचे देश-प्रदेश के किसानों की दुर्गति के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जरा भी नैतिकता होती कांग्रेस में तो वह स्वीकार करती कि भाजपा ने धान खरीदी का सर्वश्रेष्ठ इंतजाम प्रदेश में किया था और कांग्रेस उसी रास्ते पर चलेगी। धान खरीदी की नीति को लेकर भाजपा सरकार ने जो नीति बनाई थी वो सबके लिए आदर्श रहा है। उसी नीति पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार यदि काम करे तो धान खरीदी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते धान की खरीदी नहीं कर रही है और सारा दोष दूसरों पर मढ़ने में लगी है।
