रायपुर। प्रदेश में रोज रिकॉर्ड मरीज मिल रहे थे वहीँ आज शाम तक 110 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज कांकेर में आये है। यहां 26 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रायपुर में अभी तक 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है।
बताया गया कि प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कांकेर में 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जगदलपुर में 6, बीजापुर में 11, नारायणपुर में 1, बस्तर में 5, सुकमा में 4, कोंडागांव में 6 और दंतेवाड़ा में 2 पॉजिटिव पाए गए हैं। बिलासपुर में 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में 10, रायगढ़-कोरबा में 6-6, कोरिया में 3 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।