लोरमी – छ ग मनरेगा कर्मचारी निमित्ती करण सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोरमी जनपद के सामने हड़ताल कर रहे उनकी मांगों का समर्थन करते हुए जिला पंचायत सदस्य शीलू साहु धरना स्थल में उपस्थित होकर मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि गांव के विकास मे सहयोग देने वाले कर्मचारियों को अपने हक के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है।एक ही कार्यालय मे कर्मचारी सब एक बराबर काम करते है लेकिन कर्मचारियों का अलग अलग मापदंड बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा अनियमित कर्मचारियों का निमित्तीकरण होना चाहिए इसके लिए हम आपके साथ है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।