रमन सिंह की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का पलटवार,15 साल तक रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को दूसरे प्रदेश वालों का चारागाह बना दिया था

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग-न्यूज़ मुख्य समाचार
रायपुर/14 जून 2022। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने इसे उनकी सत्ता हाथ से जाने की खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार हाथ से जाने के बाद रमन सिंह की खीझ अनेकों बार प्रदर्शित हुई है। जब से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व रमन सिंह की उपेक्षा शुरू कर दिया है उनमें बौखलाहट भी झलकने लगी है। रमन सिंह अपने 15 साल की सरकार की नाकामियों को गिना कर अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस सरकार पर फोड़ने की कोशिश में लगे है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार हर वर्ग के हित में न सिर्फ योजना बना रही उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी हो रहा, जिसके कारण राज्य के किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हर वर्ग का विकास हुआ है। रमन सिंह के 15 साल के राज में छत्तीसगढ़ में माफियावाद, कमीशनखोरी हावी थी इसीलिये उन्हें अभी भी कमीशनखोरी के सपने आते है। भूपेश सरकार पर रमन सिंह एंड कंपनी आज तक 1 रू. का भी भ्रष्टाचार का प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाये है। यह कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है।  

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल तक आउट सोर्सिंग कर के राज्य के बड़े पदों से लेकर सामान्य नौकरियों तक में राज्य के बाहर के लोगों को उपकृत करने वाले रमन सिंह को आज राज्य के लोगों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे राज्यसभा राजनैतिक दल अपने राजनैतिक जरूरतों के हिसाब से प्रदेश के बाहर से भी उम्मीदवार भेजते है। भाजपा ने 10 उम्मीदवार दूसरे प्रदेशों से भेजे है। रमन सिंह ने तो 15 साल तक पूरे छत्तीसगढ़ को दूसरे प्रदेश वालों के हवाले कर दिया था। अमन सिंह, शिवराज सिंह का तांडव छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अध्यक्ष जैसे पदों की नियुक्तियों को लोग अभी भूले नहीं है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *