सुरक्षाबलों के नाम एक बड़ी कामयाबी …5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर …

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग-न्यूज़ मुख्य समाचार

दंतेवाड़ा (buland khabar)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बीती रात डीआरजी जवानों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जबरामेट्टा के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया।

मृत नक्सली की शिनाख्ती बुधराम मरकाम के रूप में हुई, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। बुधराम मरकाम पर पहले से 15 मामले दर्ज थे। बुधराम पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिलहाल घटनास्थल पर अब भी टीम की सर्चिंग जारी है। पूरे मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *