corona virus : 24 घंटे में 20 हजार नए केस दर्ज

कोरोना वायरस ब्रेकिंग-न्यूज़

नई दिल्ली (buland  khabar)। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में फिर बढोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के 19,893 नए मामले आए हैं।

बता दें देश में बीते तीन दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इससे पहले 2 अगस्त को 13,734 मामले सामने आए थे। इसके बाद 3 अगस्त को कुल 17,135 मामले दर्ज किए गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से कुल 20,419 लोग रिकवर भी हुए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 1 लाख 36 हजार 478 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 4 करोड़ 34 लाख 24 हजार 29 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 5 लाख 26 हजार 530 मरीजों की मौत हो चुकी है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *