छत्तीसगढ़ : तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठंड….मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग-न्यूज़ मुख्य समाचार
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। कई जिलों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। जिस कारण से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं।

 

राज्य के बस्तर और सरगुजा में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। जिस कारण से संभावना है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन भी हो सकते हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *