(बुलंद खबर) रायपुर में जबरन अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है | लाखों रूपये ऐठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला, न्यूज चैनल के को-ऑर्डिनेटर और कैमरा मैन सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी लड़की फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
बता दे की पुलिस ने आरोपियों की पहचान खबर भारत टी.व्ही. दूरदर्शन चैनल का को-ऑर्डिनेटर खेमचंद कौशिक, चैनल का कैमरा मैन संजय चौहान उर्फ सोनू, पूजा मजूमदार,उसका पति प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास और सुल्तान अंसारी के रूप में की है। एक अन्य आरोपी इशरत बानों उर्फ खूशबू साहू फरार है।
पुलिस के बताये अनुसार पीड़ित ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह झण्डा चौक संजय नगर में रहता है। अपने मकान को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा था। संजय नगर टिकरापारा निवासी सुल्तान अंसारी से उसकी इस संबंध में बात हुई थी। सुल्तान अंसारी ने उसे दो व्यक्तियों का मोबाइल नंबर दिया। उनसे सम्पर्क करने पर एक महिला मकान देखने आई और जाते समय मकान खरीदने के लिए किसी ग्राहक को भेजती हूं कहकर चली गई। फिर 8 दिसंबर कोे लगभग 12 बजे मकान देखने एक लड़की आई।
लड़की को बैठने के लिये बोलकर वह बाथरूम चला गया। जब बाथरूम से वापस आया तो देखा कि वह लड़की अपने शरीर से पूरे कपड़े उतार दी थी और वहां दो लड़के भी आ धमके। दोनों लड़कों ने डरा धमकाकर उसका कपड़ा उतरवा दिया और मोबाईल फोन से विडियो बनाने लगे। इसके बाद धमकी देने लगे और वीडियो डिलीट करने के नाम पर पैसे मांगने लगे।
पीड़ित ने खेमेचन्द्र कौशिक और सोनू चौहान नामक दोनों लड़के को 1,25,000 दे दिए। इसके बाद दोनों लड़के प्रार्थी को आपका विडियो डिलीट हो जाएगा, किसी से कुछ मत बताना कहकर लड़की के साथ चले गये। कुछ दिनों बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को फोन कर फिर से पैसों की मांग करने लगे।
बता दे की इस गिरोह के आरोपियों ने 4 अन्य घटनाओं को भी अंजाम देकर लोगों से पैसे वसूले है। गिरोह में दो महिला भी शामिल है। आरोपियों ने पीड़ित का जबरन अश्लील विडियो बनाकर 1,25,000 रुपए वसूले थे। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 6 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है।