चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान,में राजनांदगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। 22/05/2023 भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव जिले के ग्राम फूलझर, ककरेल और पार्रीकला के गोठानों में पहुंचे जहां उन्होंने इन गोठानों का अवलोकन किया।

इस दौरान इन तीनों ही जगहों पर वे चौपाल में भी शामिल हुए जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ गोठान की अव्यवस्था पर चर्चा की जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साढ़े चार साल में केवल घोटाले ही किए हैं जो एक-एक कर उजागर हो रहे हैं।
पहले कोयले में 25 रु. प्रति टन की दलाली फिर चावल में 600 करोड़ और 5000 करोड़ का भ्रष्टाचार फिर शराब में 2000 करोड़ का घोटाला और अब गोठानों में 1300 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है।
इन गोठानों की स्थिति बेहद दुखद और दयनीय है, गोठानों में गाय नहीं आती है क्योंकि गायों के लिए न चारा है, पानी है, केवल केवल चारो ओर भ्रष्टाचार ही दिखाई दे रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *