ग्राम बेन्द्री निवासी कृषक रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली। बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है। इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे। कृषक रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई जिसे हम खेती में लगाएंगें। हम दो फसल लेते हैं इसलिए खेत में पाइप बिछाने का भी कार्य करेंगे। बच्चों के लिए मोबाईल लेंगे। ग्राम परसट्टी के निवासी नोहर जोशी ने कहा कि धान बोनस की राशि 86,800 रूपये मिला। घर की मरम्मत करवाएंगे और खेती में लगाएंगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने किसानों को बोनस दिया इससे किसानों में बहुत खुशी है। श्री धनसाय साहू ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,000 हजार रुपए मिले, जिससे मेरी ट्रैक्टर की किस्त पटाएँगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद बोनस की राशि मिल जाने से किसानों में हर्ष है और इसी प्रकार के पहल से किसान आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे।

