रायपुर, 26 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर बी सी साहू, बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 अधिकारीयों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस बार विशेष रूप से शहर के दो नागरिकों सरदार हिम्मत सिंह और जैद अली को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सही मायनों में तभी फलीभूत होगा जब हमे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। हमें चाहिए की हमारे पास जो नागरिक आते हैं वे पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस बार से जिला प्रशासन द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने जा रहे हैं। इन नागरिकों ने आगे बढ़कर संकट में फसे लोंगो की मदद की जो की सराहनीय है।